Pakistanis Jailed Abroad; Rape Murder | Drug Smuggling Cases | दुनियाभर की जेलों में बंद 23 हजार पाकिस्तानी: इन पर रेप, मर्डर और ड्रग तस्करी जैसे आरोप; PAK विदेश मंत्रालय ने संसद में बताया

इस्लामाबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

(फाइल फोटो)

पाकिस्तान के 23 हजार से ज्यादा नागरिक इस समय दुनिया के कई देशों की जेलों में बंद है। इन्हें रेप, मर्डर और ड्रग तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया गया है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी संसद में दी है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रश्नकाल के दौरान इससे जुड़ा सवाल पूछा गया था, जिसका मंत्रालय ने लिखित जवाब दिया।

अपने लिखित जबाव में मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के कुल 23456 पाकिस्तानी नागरिक विदेशों की जेल में बंद हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 12156 सऊदी अरब में कैद है।

सऊदी के बाद दूसरे नंबर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) है, जहां 5292 पाकिस्तानी जेल की सजा काट रहे हैं।

चीन में ड्रग्स तस्करी और बलात्कार जैसे अपराधों में शामिल

चीन की जेलों में भी 400 पाकिस्तानी बंद हैं। इनमें से ज्यादातर को ड्रग तस्करी, बलात्कार, डकैती और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में दोषी पाए गए हैं।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक बहरीन में बंद 450 पाकिस्तानी नागरिकों को ड्रग तस्करी, नशीले पदार्थों के कब्जे और धोखाधड़ी के आरोपों में सजा हुई है। वहीं अफगानिस्तान ने 88 पाकिस्तानी नागरिकों को ओवरस्टे और सुरक्षा से जुड़े अपराधों में दोषी ठहराया है।

इस्लामिक देशों में भी पाकिस्तानी नागरिकों का रिकॉर्ड खराब है। कतर में 338, ओमान में 309, मलेशिया ने 255 पाकिस्तानी अलग-अलग अपराधों में सजा काट रहे हैं।

यूरोपीय देशों में भी बढ़ रही पाकिस्तानी अपराधियों की संख्या

यूरोप के भी कई देशों में पाकिस्तानी अपराधियों की संख्या बढ़ती जा रही है। फ्रांस में 168 और जर्मनी में 94 पाकिस्तानी जेल में बंद हैं।

ऑस्ट्रिया में भी पाकिस्तानियों को अवैध घुसपैठ, मानव और ड्रग तस्करी, हत्या और यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में दोषी ठहराया गया है, हालांकि संख्या नहीं बताई है।

नॉर्वे में 3, फिनलैंड में 2, कनाडा में 9 डेनमार्क में 27 पाकिस्तानी दोषी ठहराए गए हैं।

पाकिस्तानियों पर ब्रिटेन में बच्चियों से रेप का आरोप

साल 2022 में एक रिपोर्ट जारी हुई थी। इसमें बताया गया था कि इंग्लैंड के रॉदरहैम, कॉर्नवाल, डर्बीशायर, रोशडेल और ब्रिस्टल शहर में साल 1997 से 2013 के बीच कम से कम 1400 नाबालिग बच्चियां यौन शोषण की शिकार बनीं थीं। आरोपियों में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी मूल के लोग थे।

ज्यादातर लड़कियों को एक संगठित गैंग ने बहला-फुसलाकर शिकार बनाया और उनकी तस्करी कर दी गई थी। सबसे पहला मामला रॉदरहैम शहर का था। इसके बाद जांच करने पर उत्तरी इंग्लैंड के कई शहरों में इसी तरह के और भी मामले सामने आए।

—————————————

पाकिस्तान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

लश्कर आतंकी सैफुल्लाह ढेर, पाकिस्तान में मारी गोली:RSS मुख्यालय और CRPF कैंप हमले का मास्टरमाइंड था; नेपाली महिला से की थी शादी

लश्कर-ए-तैयबा और जमात का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ ​​अबू सैफुल्लाह मारा गया है। सैफुल्लाह को पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पूरी खबर यहां पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment