Pakistan India War Reaction; BBC NYT | CNN Washington Post | भारत-पाक जंग के हालत पर वर्ल्ड मीडिया-लीडर्स: NYT- यह US-चीन के हथियारों की भी जंग, अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- जंग रोकना हमारा काम नहीं

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य टकराव को दुनियाभर के प्रमुख अखबार कवर कर रहे हैं। कई बड़े नेताओं का इस पर रिएक्शन आया है। स्टोरी में वर्ल्ड मीडिया की और दुनिया के 5 बड़े लीडर्स के बयान…

वॉशिंगटन पोस्ट- पाकिस्तान पर बालाकोट से भी बड़ा हमला

भारत ने 2019 में हुए बालाकोट स्ट्राइक से कहीं बड़ा हमला किया है। इस वजह से इलाके में तनाव बढ़ गया है और 2021 से जारी सीजफायर खत्म हो चुका है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स- भारत और पाक जंग, चीन बनाम US भी है

अमेरिकी अखबार ने लिखा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव खतरनाक रूप से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों देशों ने एक दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। उनकी सीमाओं के दोनों तरफ रातभर गोलीबारी हुई है। अखबार के एक लेख में एम्मेट लिंडनर ने लिखा है, भारत-पाकिस्तान के बीच जंग, चीन बनाम अमेरिका भी है। यह दोनों देशों के हथियारों के सहारे लड़ा जा रहा है।

CNN- भारत-पाक की जंग में चीनी हथियारों का होगा टेस्ट

अमेरिकी अखबार CNN ने लिखा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा संघर्ष चीन के मिलिट्री टेक्नोलॉजी का टेस्ट भी है। अखबार ने लिखा है कि चीन ने अपने मिसाइल इंडस्ट्री के पीछे अरबों डॉलर खर्च किए हैं। दुनिया को पहली बार पता चलेगा कि चीन के एडवांस हथियार, पश्चिमी हार्डवेयर के मुकाबले किस तरह से काम करती हैं।

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारत के राफेल मार गिराए हैं। इसमें चीनी लड़ाकू विमान J-10C का इस्तेमाल हुआ है। इस खबर के आने के बाद J-10 बनाने वाली कंपनी AVIC चेंगदू के शेयर में 40% का इजाफा हो गया है।

ला मोंड- भारत-पाकिस्तान ड्रोन से लड़ रहे जंग

फ्रांसीसी अखबार ला मोंड ने लिखा है कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर हमले करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारत के 29 में से 28 ड्रोन मार गिराए हैं। जबकि भारत का भी दावा है कि पाकिस्तान ड्रोन से सीमावर्ती इलाके में हमले कर रहा है। इन तनाव के बीच दोनों पक्षों में कम से कम 48 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस 24- जंग की आशंका के बीच पाकिस्तान और भारत में भारी गोलीबारी

भारत और पाकिस्तान ने गुरुवार को एक-दूसरे पर लगातार ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया। दोनों न्यूक्लियर पावर के बीच बढ़ते टकराव के बीच ग्लोबल पावर ने शांति की अपील की है। गुरुवार को पाकिस्तान की सेना ने कहा कि उसने 28 भारतीय ड्रोन्स को मार गिराया।

भारत ने भी पाकिस्तान पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले करने का आरोप लगाया और दावा किया कि उसने लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है। बुधवार को भारत की एयर स्ट्राइक के बाद शुरू हुई लड़ाई में बॉर्डर के दोनों तरफ कम से कम 48 लोग मारे गए हैं।

भारत पाक सैन्य टकराव पर ग्लोबल लीडर्स के बयान…

डोनाल्ड ट्रम्प-

7 मार्च- यह शर्मनाक है। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा।

8 मार्च- यह बहुत भयानक है। मैं दोनों के साथ मिलकर काम करता हूं, मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, और मैं उन्हें इसे सुलझाते हुए देखना चाहता हूं। मैं उन्हें रुकते हुए देखना चाहता हूं। उन्होंने जैसे को तैसा वाली नीति अपनाई है, इसलिए उम्मीद है कि अब वे ऐसा करना बंद कर देंगे।

अमेरिकी उप-

भारत-पाक संघर्ष में हमारा कोई काम नहीं हैं। हम भारत और पाकिस्तान से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते हैं। अमेरिका विवाद को कम करने के लिए डिप्लोमेटिक तरीके से काम करेगा। हमें उम्मीद है कि यह किसी क्षेत्रीय युद्ध या परमाणु संघर्ष में नहीं बदलेगा।

पूर्व ब्रिटिश PM ऋषि सुनक- किसी भी देश को दूसरे देश की जमीन से अपना यहां हो रहे हमले स्वीकार नहीं करने चाहिए। भारत का आतंकी ठिकानों पर हमला करना सही है। आतंकवादियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दे सकते।

तुर्किये के राष्ट्रपति रैचप एर्दोगन: हमें चिंता हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव एक भीषण लड़ाई में बदल जाएगा। इस वजह से मिसाइल हमले होंगे और कई लोग मारे जाएंगे। मैं हमलों में जान गंवाने वाले के लिए प्रार्थना करता हूं और पाकिस्तानी भाईयों के लिए संवेदना जाहिर करता हूं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस: सैन्य समाधान कोई हल नहीं है। UN किसी भी ऐसी पहल का समर्थन करने को तैयार है जो हालात को सामान्य करें, डिप्लोमेसी को बढ़ावा दे और शांति के लिए नए सिरे से बातचीत को बढ़ावा दे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment