Los Angeles Immigration Protest Photos; US Violence | Donald Trump | अमेरिका में हिंसा, झंडे पर थूका… 20 फोटोज: लॉस एंजिलिस में सैकड़ों गाड़ियां जलाईं; ट्रम्प बोले- शहर पर प्रवासियों का कब्जा

लॉस एंजिल्स4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अवैध प्रवासियों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में चल रहा प्रदर्शन बीते 3 दिनों से हिंसक हो गया है। उपद्रवियों ने शहर की सड़कों को जाम कर सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी। दुकानों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लूट-पाट भी की।

शहर के एक चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी झंडे पर थूका और उसे जला दिया। कई इलाकों में उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर और पटाखे फेंके। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मास्क लगाए लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। ट्रम्प ने कहा कि लॉस एंजिलिस पर अवैध अप्रवासियों का कब्जा है, हम शहर को जल्द मुक्त कराएंगे।

लॉस एंजिलिस में हुए प्रदर्शन से जुड़ी 20 तस्वीरें …

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी झंडों में आग लगा दी। इस दौरान कुछ लोगों ने उस पर थूका भी।

प्रदर्शन के दौरान मुंह पर मास्क लगाए एक उपद्रवी कार के ऊपर चढ़ गया। उसके हाथ में मेक्सिको का झंडा था।

लॉस एंजिलिस के डाउनटाउन में मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर के पास प्रदर्शनकारी और पुलिस एक दूसरे के आमने-सामने।

प्रदर्शनकारियों पर स्मोक गन से हमला करती पुलिस।

लॉस एंजिलिस पुलिस डिपार्टमेंट के सिपाही हालात पर काबू पाने की कोशिश करते हुए।

तस्वीर में दिख रहा प्रदर्शनकारी हाथों में तख्ती लिए हुए है, जिस पर अंग्रेजी में लिखा है- अरबपति असली दुश्मन है, अप्रवासी नहीं।

उपद्रवियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान तस्वीर लेते फोटोग्राफर।

उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों ने स्मोक कैन का इस्तेमाल किया।

पुलिस और प्रदर्शनकारी एक-दूसरे पर हमला करते हुए।

तस्वीर के ऊपरी हिस्से में प्रदर्शनकारियों की भीड़ है, जिसे कंट्रोल करने के लिए सुरक्षाबलों के जवान ऊपर की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं।

शहर में सड़कों पर आगजनी और पुलिस की कारों में आग लगाने के बाद सुरक्षाकर्मी घोड़ों पर बैठकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

तस्वीर एक कतार में खड़ी हुई पुलिस की गाड़ियों की है, जिन्हें आग के हवाले कर दिया गया। सभी गाड़ियां धू-धू कर जलती हुई नजर आईं।

शनिवार को कॉम्पटन में प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन।

जलती हुई गाड़ियों के बीच प्रदर्शनकारी युवक मेक्सिको का झंडा फहराता हुआ। लॉस एंजिलिस में बड़ी संख्या में मेक्सिकन मूल के लोग रहते हैं।

पुलिस को अमेरिका का झंडा दिखाता प्रदर्शनकारी।

पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को रोकने लिए रबर बुलेट फायर किए, जिनसे बचने के लिए प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए।

उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन लेते पुलिसकर्मियों की तस्वीर।

उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर नुकसान पहुंचाया।

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेती लॉस एंजिलिस पुलिस।

लॉस एंजिलिस की सड़क पर जलती हुई कारों के बीच गले मिलता हुआ युगल। इस दौरान लड़के के हाथों में मेक्सिको का झंडा है।

—————————————

यह खबर भी पढ़ें…

अमेरिका हिंसा- मास्क पहनने वालों की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश: आगजनी-तोड़फोड़ पर ट्रम्प बोले- लॉस एंजिलिस पर अप्रवासियों का कब्जा, आजाद कराएंगे

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के विरोध में तीन दिन से जारी प्रदर्शन हिंसक हो गया है। उपद्रवियों ने पूरे शहर में कई सड़कों पर आगजनी की है। इस दौरान सैकड़ों गाड़ियों को आग के हवाले किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment