Operation Sindoor World Media Reaction; NYT BBC | Washington Post | भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर वर्ल्ड मीडिया: NYT बोला- दो न्यूक्लियर पावर के बीच जंग का खतरा, नहीं रुका तो खतरनाक नतीजें होंगे

नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। भारत ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है।

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारतीय एयर स्ट्राइक 26 लोगों की मौत हुई, जबकि 35 घायल हो गए हैं। भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 हमले किए है।

अमेरिका मे न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर ब्रिटेन में BBC तक भारत की इस स्ट्राइक को प्रमुखता से कवर कर रहे हैं। देखिए किसने क्या लिखा….

वॉशिंगटन पोस्ट: भारत का पाक पर हमला, जंग की आशंका बढ़ी

भारतीय सेना ने बुधवार को कहा कि उसने पिछले महीने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ हमले शुरू किए हैं, जिससे दोनों न्यूक्लियर पावर देश 6 साल में पहली बार सीधे आमने सामने आ गए हैं।

भारतीय सेना ने बताया है कि उसने उन 9 जगहों को निशाना बनाया है, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई थी और डायरेक्शन दिया गया था। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। हमला फोकस्ड और नपा-तुला है। पाकिस्तान ने कहा है कि वो सही वक्त पर जवाब देगा।

BBC: भारत बोला- पाकिस्तान और PoK पर हमले किए हैं

भारत सरकार का कहना है कि उसकी डिफेंस फोर्स ने पाकिस्तान और PoK में आतंकवादी ठिकाने पर हमला किया। वहीं पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता का कहना है कि इस्लामाबाद इस हमले का जवाब अपने चुने गए वक्त और जगह पर देगा।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस दिखाना चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई हमलों पर चर्चा करने के लिए आर्मी, एयर और नेवी के प्रमुखों से बात की है।

न्यूयॉर्क टाइम्स: आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद भारत का पाकिस्तान पर अटैक

भारत ने कहा कि उसकी डिफेंस फोर्स ने पाकिस्तान और PoK में 9 जगहों पर हमला किया है। वहीं पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पंजाब प्रांत और PoK में 5 जगहों पर हमले किए गए हैं।

पाकिस्तानी सरकार ने कहा- ‘हम हमले का जवाब दिए बिना नहीं रहेंगे। भारत की ये थोड़ी देर की खुशी, जल्द ही लंबे समय के दुख में बदल जाएगी।’

ग्लोबल लीडर्स ने चेतावनी दी है कि अगर दोनों पक्ष तनाव कम करने में नाकाम रहे तो इसके खतरनाक नतीजे होंगे।

NYT की रिपोर्ट पर अलग-अलग यूजर्स के रिएक्शन…

पहला रिएक्शन: कई दशकों से बड़े आतंकवादी हमलों में एक ही देश का हाथ रहता है। आतंक के वॉलमार्ट के नाम से मशहूर पाकिस्तान में ISIS, लश्कर और जैश जैसे आतंकवादी संगठनों का एक बड़ा ग्रुप है।

दूसरा रिएक्शन: पाकिस्तान में राजनीतिक और मिलिट्री लीडरशिप भले ही भ्रष्ट हो, लेकिन वो इतनी बेवकूफ नहीं हैं कि वे एक ऐसे दुश्मन के साथ लड़ाई को भड़काए जो मिलिट्री पावर में उससे दस गुना ज्यादा मजबूत है।

तीसरा रिएक्शन: भारत और इजराइल दोनों ही इस्लामी चरमपंथी हमलों के शिकार हैं और अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। दोनों का संघर्ष एक जैसा ही है।

चौथा रिएक्शन: यह पाकिस्तान ही था जिसने 1971 में दो हफ्ते से भी कम वक्त में भारत के सामने अपमानजनक आत्मसमर्पण कर दिया था और बांग्लादेश को आजाद किया था। मैं मानता हूं कि युद्ध बर्बादी है।

पांचवां रिएक्शन: हमें आभारी होना चाहिए कि हमारे पास भारत और अमेरिका में सक्षम और मजबूत राजनेता हैं। बहुत लंबे वक्त से, आतंकवादी और बुरे लोग बिना किसी रोक-टोक के अपना काम करते रहे हैं, शुक्र है कि अब वह समय खत्म हो गया है।

द गार्जियन: पाकिस्तान बोला- भारत के एक्शन का जवाब दे रहे हैं पाकिस्तानी वायुसेना के मुताबिक दो भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया है। पाकिस्तान की सरकारी टीवी के एक बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना भारत की हमले का मजबूती से जवाब दे रही है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के सभी विमान सुरक्षित हैं।

ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने इसे ‘कश्मीर क्राइसिस’ कहा है। अखबार ने हमले से पहले मोदी के उस बयान को प्रमुखता से छापा है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की सीमा में बहने वाला पानी बाहर नहीं जाएगा।

द डेली मेल: 2 न्यूक्लियर पावर देश जंग की कगार पर पहुंचे

भारत ने पाकिस्तान के कंट्रोल वाले कश्मीर में नौ पाकिस्तानी आतंकवादी ठिकानों पर बॉर्डर पार से मिसाइलें दागीं। भारतीय सेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि, भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया।

तीन पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक बुधवार तड़के भारतीय मिसाइलों ने PoK और देश के पूर्वी पंजाब प्रांत में हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक बम पंजाब के बहावलपुर शहर की एक मस्जिद पर गिरा, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई तथा एक महिला और आदमी घायल हो गए।

फ्रांस 24: भारत का पाकिस्तान और PoK में 9 जगहों पर हमला पाकिस्तानी टीवी चैनल ने बताया कि PoK की राजधानी मुजफ्फराबाद शहर के आसपास के पहाड़ों में और क्षेत्र के दो अन्य इलाकों पर कई जोरदार विस्फोट सुने गए हैं। भारतीय सेना ने कहा कि हम अपनी उस बात पर पूरी तरह से खरे उतर रहे हैं कि पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

CNN: पर्यटकों की हत्या के बाद भारत का पाकिस्तान पर हमला

पाकिस्तान ने मंगलवार रात एक नोटिस जारी कर लाहौर और कराची के आसपास के एयर स्पेस को भारतीय हवाई हमलों के मद्देनजर बंद कर दिया। यह नोटिस भारतीय समयानुसार रात 2:00 बजे से शुरू होकर बुधवार को दोपहर 12:00 बजे तक जारी रहेगा।

हाल के हफ्तों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ते तनाव की वजह से एयर फ्रांस और लुफ्थांसा समेत कई एयरलाइनों ने पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान भरने से परहेज किया है।

ग्लोबल टाइम्स- भारत का पाकिस्तान के 6 ठिकानों पर 2 मिसाइल से हमला

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारत की तरफ से पाकिस्तान में छह अलग-अलग ठिकानों पर 2 मिसाइल हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए, 35 घायल हुए और 2 लापता हैं। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दावा किया गया है कि पाकिस्तान वायु सेना ने भारतीय हवाई हमलों के जवाब में एक और भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराया है।

सैन्य सूत्रों मुताबिक यह तीसरा भारतीय लड़ाकू विमान है, जिसे रात भर के हमलों के जवाब में मार गिराया गया है।

……………………………………….

ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की:9 आतंकी ठिकानों पर हमला, 30 मौतें, 12 घायल; जम्मू-कश्मीर के पूंछ-राजौरी में PAK ने गोलीबारी की

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले बुधवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment