6.1 magnitude earthquake hits Peru’s capital Lima, 1 dead, 5 injured | वर्ल्ड अपडेट्स: UK की इंटेलिजेंस सर्विस की कमान पहली बार महिला प्रमुख के पास, दिसंबर में पद संभालेंगी

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने देश की इंटेलिजेंस सर्विस (MI6) के लिए पहली बार एक महिला प्रमुख की नियुक्ति की घोषणा की है। ब्लेज मेट्रेवेली UK के 116 साल के इतिहास में पहली महिला हैं जो यह भूमिका निभाएंगी।

मेट्रेवेली 1999 में MI6 में शामिल हुई थीं और इस साल के अंत में सर रिचर्ड मूर की जगह लेंगी। PM ने इस नियुक्ति को ऐतिहासिक बताया और कहा कि हमारी खुफिया सेवाओं का काम पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

MI6 का काम विदेशों से खुफिया जानकारी इकट्ठा करना है ताकि UK की सुरक्षा बढ़ाई जा सके। इसका मकसद आतंकवाद को रोकना, शत्रु देशों की गतिविधियों पर नजर रखना और साइबर सुरक्षा को मजबूत करना है। MI6 के प्रमुख को आमतौर पर ‘C’ कहा जाता है।

यह संगठन का एकमात्र सार्वजनिक रूप से नामित सदस्य होता है। वे विदेश सचिव को रिपोर्ट करते हैं। मेट्रेवेली वर्तमान में ‘Q’ के रूप में तकनीक और नवाचार विभाग की निदेशक हैं और पहले MI5 में निदेशक स्तर की भूमिका निभा चुकी हैं।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पेरू की राजधानी लीमा में 6.1 तीव्रता का भूकंप​​​​​​, 1 की मौत, 5 घायल

पेरू की राजधानी लीमा में रविवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप सुबह 11:35 बजे प्रशांत महासागर में आया, जिसका सेंटर लीमा में था। इस भूकंप के बाद अब तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

भूकंप के बाद राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ते स्थिति का जायजा लेने के लिए लीमा जाएंगी। पेरू में अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप 1970 में आया था, इसमें लगभग 70,000 लोगों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment